राजनाथ-नायडू ने रखी फाइटर प्रोजेक्ट की नींव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-05-2026
Rajnath-Naidu laid the foundation stone of the fighter project
Rajnath-Naidu laid the foundation stone of the fighter project

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्री सत्य साई जिले में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की लागत वाली उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान अवसंरचना परियोजना की आधारशिला रखी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) परियोजना से 7,500 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और मंत्री लोकेश ने 15,803 करोड़ रुपये की एएमसीए परियोजना की आधारशिला रखी।’’
 
एएमसीए परियोजना के साथ-साथ सिंह और नायडू ने कुछ अन्य रक्षा तथा ड्रोन सिटी परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।
 
बाद में नेताओं ने मिसाइलों, हथगोलों, अत्याधुनिक बंदूकों, लड़ाकू विमान के प्रोटोटाइप और अन्य रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।