Rajasthan: Voting for civic body elections; allegations of EVM malfunctions in several places.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है और इस दौरान कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं।
सुबह 10 बजे तक कुल 20.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद शुरुआती घंटों में ही जयपुर, झुंझुनू, पुष्कर सहित कई जगह ईवीएम में खराबी की सूचनाएं सामने आईं। ईवीएम के काम नहीं करने के कारण मतदान कुछ समय के लिए रुक गया जिस पर मतदाताओं ने नाराजगी जताई।
राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 10 बजे तक कुल 20.51 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक 44.38 प्रतिशत मतदान बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगरपालिका में हुआ।
वहीं, सबसे कम 12.06 प्रतिशत मतदान उदयपुर नगर निगम में दर्ज किया गया।