आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।
दिल्ली के मौसम का प्रतिनिधि केंद्र माने जाने वाले सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम और एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री कम है।
शहर के अन्य मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।