आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह तक के बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कई जगह हल्की बारिश हुई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक वर्षा दौसा में 9.0 मिलीमीटर दर्ज की गयी।
इस दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान अलवर में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने व 26-27 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा। इसके असर से भी आंधी-बारिश होगी।