रेज ऑफ बिलीफ का आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
Rage of Belief IPO to open on September 1, price range Rs 227-239 per share
Rage of Belief IPO to open on September 1, price range Rs 227-239 per share

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मॉम्स बिलीफ ब्रांड के तहत संचालित रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक सितंबर को खुलेगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
 
कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ के तहत 125 करोड़ रुपये के करीब 52.30 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा और तीन सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 31 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
 
नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच 319 नए केंद्र स्थापित करना शामिल है।
 
कंपनी के शेयर को आठ सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।