करुणाकर गुरु पर डाक टिकट का प्रस्ताव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-07-2026
Proposal for a postage stamp on Karunakara Guru
Proposal for a postage stamp on Karunakara Guru

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने आध्यात्मिक गुरु नवज्योतिश्री करुणाकर गुरु की जन्मशती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव पर विचार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
करुणाकर आध्यात्मिक गुरु थे और तिरुवनंतपुरम के पोथेनकोड स्थित शांतिगिरि आश्रम के संस्थापक थे।
 
राजीव चंद्रशेखर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने करुणाकर गुरु की जन्मशती के उपलक्ष्य में विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया था।
 
उन्होंने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।
 
चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके अनुरोध को अब डाक टिकट सलाहकार समिति के समक्ष विचार के लिए भेजा जाएगा।
 
उन्होंने इसे सद्भाव, समानता और विश्व शांति के करुणाकर गुरु के शाश्वत संदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी