नई दिल्ली. राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में गुरुवार कोराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से 19 बच्चों को सम्मानित किया. इन बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सात विभिन्नश्रेणियों में पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश औरसमाज को इन पर गर्व है.
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण कार्य किए हैं, आश्चर्यजनक उपलब्धियां हासिल की हैं, उनकेपास असीमित क्षमताएं हैं और उनमें अतुलनीय गुण हैं. उन्होंने कहा कि ये बच्चे देशके अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की परंपरा बच्चों को अवसर प्रदान करने औरउनकी प्रतिभाओं को पहचानने की रही है. उन्होंने जोर दिया कि इस परंपरा को और मजबूतकिया जाना चाहिए. जब हम 2047 में भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे, तो येपुरस्कार विजेता बच्चे राष्ट्र के प्रबुद्ध नागरिक होंगे. ऐसे प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियां एक समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
उन्होंने आगे कहा कि इस पुरस्कार से सम्मानित बच्चों ने देश को गौरवान्वितकिया है और उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और कार्यों से यह साबित कर दिया है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए हैं.
सूची
1- आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत), महाराष्ट्र, वीरता,
2- अनुष्का पाठक, उत्तर प्रदेश, कला एवं संस्कृति
3- अरिजीत बनर्जी, पश्चिम बंगाल, कला एवं संस्कृति
4- अरमान उबरानी, छत्तीसगढ़, कला एवं संस्कृति,
5- हेतवी कांतिभाई खिमसूरिया, गुजरात, कला एवं संस्कृति
6- इशफाक हामिद, जम्मू एवं कश्मीर, कला एवं संस्कृति
7- एमडी हुसैन, बिहार, कला एवं संस्कृति
8- पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया, तेलंगाना, कला एवं संस्कृति
9- सुहानी चौहान, दिल्ली, नवाचार
10- आर्यन सिंह, राजस्थान, विज्ञान प्रौद्योगिकी
11- अवनीश तिवारी, मध्य प्रदेश, सामाजिक सेवा
12- गरिमा, हरियाणा, सामाजिक सेवा
13- ज्योत्सना अख्तर, त्रिपुरा, सामाजिक सेवा
14- संयम मजूमदार, असम, सामाजिक सेवा
15- आदित्य यादव, उत्तर, प्रदेश खेल
16- चार्वी ए, कर्नाटक, खेल
17- जेसिका नेयी सरिंग, अरुणाचल, प्रदेश खेल
18- लिन्थोई चनांबम, मणिपुर, खेल
19- आर सूर्य प्रसाद, आंध्र प्रदेश, खेल