राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को चार दिवसीय केरल यात्रा पर जाएंगी, सबरीमला मंदिर में भी करेंगी दर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-10-2025
President Murmu will embark on a four-day visit to Kerala on Tuesday and will also visit the Sabarimala temple.
President Murmu will embark on a four-day visit to Kerala on Tuesday and will also visit the Sabarimala temple.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को केरल के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। वह सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर में भी जाएंगी। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्म 21 अक्टूबर की शाम को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी।
 
इसके मुताबिक, ‘‘वह 22 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में सम्मिलित होंगी।’’
 
राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार को तिरुवनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
 
बयान के मुताबिक बाद में वह वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी।
 
राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक देश की प्रथम नागरिक पलाई स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लैटिनम जयंती समारोह में शामिल होंगी।
 
बयान के मुताबिक, ‘‘24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्णाकुलम के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।’’