राष्ट्रपति मुर्मू तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस समारोह में शामिल होंगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-12-2025
President Murmu to attend Navy Day celebrations in Thiruvananthapuram
President Murmu to attend Navy Day celebrations in Thiruvananthapuram

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
भारतीय नौसेना बुधवार को नौसेना दिवस समारोह में यहां शणगुमुगम समुद्र तट पर अपने समुद्री कौशल का प्रदर्शन करेगी और इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित रहेंगी।
 
राष्ट्रपति मुर्मू इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी, जहां भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत, एक पनडुब्बी, चार त्वरित बचाव नौकाएं और 32 लड़ाकू और निगरानी विमान तथा हेलीकॉप्टर सहित 19 प्रमुख युद्ध पोत अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुर्मू शाम चार बजकर 20 मिनट पर राज्य की राजधानी पहुंचेंगी और उन्हें गारद सलामी दी जाएगी।
 
सूत्रों ने बताया कि वह नौसेना दिवस समारोह में शामिल होंगी और नौसेना का प्रदर्शन देखेंगी, जिसके बाद वह लोक भवन जाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली लौटेंगी।
 
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने एक परामर्श में कहा है कि नौसेना दिवस समारोह के कारण हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 और 2 के पास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।