राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, आध्यात्मिक चर्चा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-03-2026
President Draupadi Murmu meets Saint Premananda Maharaj, holds spiritual discussions
President Draupadi Murmu meets Saint Premananda Maharaj, holds spiritual discussions

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद से मुलाकात कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
राष्ट्रपति 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।
 
शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की।
 
राष्ट्रपति राधा केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत के प्रवचन सुने।
 
यह सप्ताह इसलिए भी विशेष है क्योंकि बृहस्पतिवार को संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन था।
 
आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
 
मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी।