राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई, उनके नेतृत्व की सराहना की

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 17-09-2025
President Draupadi Murmu congratulated Prime Minister Modi on his 75th birthday and praised his leadership.
President Draupadi Murmu congratulated Prime Minister Modi on his 75th birthday and praised his leadership.

 

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बुधवार को हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व और देश के विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ‘‘आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन और दृष्टिकोण में विश्वास प्रकट कर रहा है। आपके असाधारण नेतृत्व और कड़ी मेहनत ने न केवल देश की प्रगति को नए आयाम दिए हैं, बल्कि राष्ट्र में समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को भी जीवित किया है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर शहर और उनके जीवन यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदैव स्वस्थ और सानंद रहें, तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण से भारत को विकास और प्रगति के नए शिखरों पर ले जाएँ।’’

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में देशवासियों को भी यह याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनहित, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में निरंतर योगदान दिया है। उनके प्रयासों से भारत विश्व स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाने में सफल हुआ है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ, सशक्त और प्रभावशाली नेतृत्व की कामना की।