आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अपनी तेलंगाना यात्रा संपन्न करके पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंच गई हैं।
इसके पहले तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने उन्हें बेगमपेट हवाई अड्डे पर विदाई दी।
राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति निलयम में ‘भारतीय कला महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति शनिवार को पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।