प्रकाश राज ने मतदाता सूचियों के एसआईआर की प्रक्रिया रद्द किए जाने की मांग की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Prakash Raj demands cancellation of SIR process of voter lists
Prakash Raj demands cancellation of SIR process of voter lists

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रद्द करने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यह केवल मतदाताओं के नाम हटाने का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों की गरिमा एवं अधिकारों पर हमला है।
 
राज ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और नागरिक संगठनों की ओर से एसआईआर के खिलाफ यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं।’’
 
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी प्रकाश राज के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।