Air Force has evolved into an exceptional, network-based military force: Air Chief Marshal Singh
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 1932 में अपनी स्थापना के बाद से भारतीय वायुसेना एक असाधारण, नेटवर्क आधारित और बहु-क्षेत्रीय बल के रूप में विकसित हुई है, जो सतर्क है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
वायुसेना प्रमुख ने यहां हिंडन वायुसेना स्टेशन पर वायुसेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के कुछ हिस्सों में हुए संघर्षों ने दिखाया है कि किसी देश के हितों की रक्षा के लिए वायु शक्ति प्रमुख साधन है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने अपनी सटीक हमले की क्षमता और वायु रक्षा क्षमताओं के साथ ‘‘अभियानों को तेजी से संचालित करने की क्षमता’’ का प्रदर्शन किया।
वायुसेना दिवस हर वर्ष आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की स्थापना और वायु योद्धाओं द्वारा के बलिदानों की स्मृति में मनाया जाता है।