Parvesh Verma slap controversy: Delhi High Court seeks response from police and minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस याचिका पर दिल्ली पुलिस और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा जिसमें वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने याचिका पर पुलिस और वर्मा को नोटिस जारी किया और पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दायर करने को कहा।
अदालत ने वर्मा को भी याचिका पर अपना जवाब देने को कहा।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री वर्मा ने 27 सितंबर को तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया था।