‘बिजली संकट हकीकत है’: कांग्रेस ने केरल में कटौती को लेकर एलडीएफ पर साधा निशाना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
'Power crisis is a reality': Congress targets LDF over power cuts in Kerala
'Power crisis is a reality': Congress targets LDF over power cuts in Kerala

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 केरल में गंभीर बिजली संकट के बीच कांग्रेस नेताओं ने राज्य में बिना सूचना के बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार को सोमवार को निशाना बनाया।

कांग्रेस ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब एलडीएफ ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में बिजली कटौती पूरी तरह समाप्त करने का दावा किया था।
 
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि एक ओर बिजली मंत्री यह दावा कर रहे हैं कि केरल में बिजली कटौती नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को खुले तौर पर यह कहना चाहिए कि गर्मी के कारण बिजली की कमी है और कटौती की जा रही है। उन्हें यह छिपाने का खेल बंद करना चाहिए। बिजली संकट एक वास्तविकता है।’’
 
जोसेफ ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान एलडीएफ सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर जारी विज्ञापन झूठा साबित हुआ है।
 
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग अब वास्तविक स्थिति देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि वे दावे गलत थे।’’
 
कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने भी कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर एलडीएफ के दावे गलत साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि जाते-जाते वे बिजली कनेक्शन भी साथ ले जा रहे हैं।”
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी एम सुधीरन ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और राज्य सरकार स्थिति से निपटने में विफल रही है।
 
उन्होंने कहा कि लोग बार-बार होने वाली बिना सूचना की बिजली कटौती से परेशान हैं।