People of Bengal are feeling suffocated, we will give them the option they are looking for: Owaisi
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है ताकि जनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं।
कबीर के साथ कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘एआईएमआईएम बंगाल के कमजोर वर्गों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिला रही है।’’