दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2025
Partly cloudy sky likely in Delhi today
Partly cloudy sky likely in Delhi today

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
 
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में पिछले 24 घंटों में 14 मिलीमीटर बारिश हुई.
 
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है.
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है.