Over 35.38 lakh farmers in Odisha have been released Rs 3,000 crore installment of PM-KISAN scheme.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की, जिसके तहत ओडिशा के 35.38 लाख किसानों सहित देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा से जारी की गई इस किस्त के तहत ओडिशा के लाभार्थियों को 3,000 करोड़ रुपये मिले।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर से डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राज्यस्तरीय ‘पीएम-किसान उत्सव’ में लाभार्थी किसानों को संबोधित किया।
माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ''किसानों का कल्याण और सशक्तीकरण हमारी सरकार की मूल प्रतिबद्धता है। आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से देशव्यापी ‘पीएम-किसान’ योजना की 24वीं किस्त जारी करने की शुरुआत की।''
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राज्य के 35.38 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता हस्तांतरित की गई।