Nitin Naveen to organise Diwali get-together for diplomats from around 50 countries
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में राजनयिक समुदाय के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित करेंगे। इसमें लगभग 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिकों के शामिल होने की संभावना है।
इस समारोह में विभिन्न देशों के मिशन के प्रमुख, उप-मिशन प्रमुख और वरिष्ठ राजनयिक शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।
भाजपा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘इस कार्यक्रम में करीब 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें मिशन के प्रमुख, उप-मिशन प्रमुख और वरिष्ठ राजनयिक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।’’
बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम में नंदिनी शंकर वायलिन पर और महेश राघवन आईपैड पर ‘परंपरा और नवाचार’ की अनूठी संगीत प्रस्तुति भी देंगे।