जदयू ने स्थापना दिवस मनाया, बिहार के विकास का श्रेय नीतीश के नेतृत्व को दिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
JDU celebrates foundation day, credits Nitish Kumar's leadership for Bihar's development
JDU celebrates foundation day, credits Nitish Kumar's leadership for Bihar's development

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और बिहार के ‘‘विकास, सामाजिक न्याय एवं सुशासन’’ को आगे बढ़ाने का श्रेय पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व को दिया।
 
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी।
 
उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सुशासन के संकल्प के बल पर पार्टी ने बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।
 
झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी ने बिहार के विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
 
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।