ऑनलाइन विवाद समाधान पोर्टल से एमएसएमई को भुगतान मामलों में त्वरित राहत: राष्ट्रपति मुर्मू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-06-2025
Online dispute resolution portal provides quick relief to MSMEs in payment matters: President Murmu
Online dispute resolution portal provides quick relief to MSMEs in payment matters: President Murmu

 

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भुगतान में देरी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन विवाद समाधान पोर्टल, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि यह पोर्टल एमएसएमई क्षेत्र के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित होगा।उन्होंने एमएसएमई इकाइयों की वित्तीय संसाधनों तक पहुंच, बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा और समय पर भुगतान न मिलने जैसी समस्याओं का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों और नीतियों के चलते देश में पंजीकृत एमएसएमई की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा, "आज प्रस्तुत किया गया यह ऑनलाइन विवाद समाधान पोर्टल, भुगतान में देरी से जुड़े मामलों में शीघ्र सुनवाई और समाधान की दिशा में एक अहम प्रयास है।"