On Rijiju's jibe on women's reservation, Rahul said, don't link it with delimitation.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के बीच महिला आरक्षण संबंधी विधेयक को लेकर सोशल मीडिया में शनिवार उस वक्त नोकझोंक देखने को मिली जब रीजीजू ने कांग्रेस नेता के एक वीडियो का हवाला देते उम्मीद जताई कि मुख्य विपक्षी दल विधेयक का समर्थन करेगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और अब इसे परिसीमन से बेवजह जोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर रीजीजू को संबोधित पोस्ट में कहा, ‘‘रीजीजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा - महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं?’’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘2023 का कानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के।’’