उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने खोए व चोरी हुए 568 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-08-2026
North East Delhi Police returns 568 lost and stolen mobile phones to their owners
North East Delhi Police returns 568 lost and stolen mobile phones to their owners

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान पंजी (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग करके 568 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकरी दी।
 
उन्होंने बताया कि एक जुलाई से 15 अगस्त के बीच विशेष बरामदगी अभियान चलाया गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान बरामद किया गया सबसे पुराना मोबाइल फोन दिसंबर 2021 में चोरी हुआ था।
 
‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स’ (सी-डॉट) द्वारा विकसित सीईआईआर प्रणाली पर लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट ‘आईएमईआई’ नंबरों के जरिए कर सकते हैं और उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि एक बार जब कोई ब्लॉक मोबाइल दूरसंचार नेटवर्क पर सक्रिय दिखता है, तो इसकी सूचना पुलिस को मिल जाती है।इंजेक्शन की 470 शीशियां और एम्ब्लावियो की 264 शीशियां शामिल हैं। इसके अलावा समय-सीमा समाप्त हो चुकी दवाइयां, पैकेजिंग सामग्री, इंजेक्शन भरने की मशीनरी और जाली लेबल भी जब्त किए गए हैं।