नोएडा: कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे ढाई हजार पुलिसकर्मी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-07-2026
Noida: 2,500 policemen will be deployed for security during the Kanwar Yatra.
Noida: 2,500 policemen will be deployed for security during the Kanwar Yatra.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नोएडा में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत यहां विभिन्न मार्गों और शिवालयों में ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और कांवड़ मार्ग की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि श्रावण माह शुरू होने वाला है ऐसे में नोएडा और एनसीआर के विभिन्न जगहों से लोग जल लेने के लिए हरिद्वार जाएंगे तथा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कांवड़ यात्रा के आठ प्रमुख मार्ग है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सभी मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस के एकीकृत नियंत्रण कक्ष से राजपत्रित अधिकारी सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त हो रहे फुटेज पर नजर रखेंगे। व्यवस्था को चाक- चौबंद बनाने के लिए एक अंतर विभागीय समिति गठित की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया की कांवड़ मार्ग पर पुलिस तैनाती की पुख्ता व्यवस्था की गई है। करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी कांवड़ मार्ग और विभिन्न शिवालयों में तैनात रहेंगे तथा कांवड़ मार्ग की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि डीजे संचालकों को भी आदेश दिया गया है कि यात्रा के दौरान संगीत की ध्वनि मानक के अनुरूप ही होनी चाहिए ।