Nobel Prize in Chemistry to be awarded to Henry B. Kagan and Kenso Soi
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को रासायनिक अणुओं में रहस्यमयी दर्पण छवियों (मिरर इमेज) को सुलझाने के उनके प्रयासों के लिए इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की गई।
रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष हीनर लिन्के ने एक विज्ञप्ति में कहा, “हेनरी कागन और केंसो सोआई ने एक सदी से अधिक पुरानी रासायनिक गुत्थी का समाधान प्रदान किया है कि कैसे होमोकिरालिटी (समरूपता) स्वतः उत्पन्न हो सकती है।”
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘उन्होंने जो रासायनिक प्रतिक्रियाएं विकसित की हैं, वो शानदार हैं।’’
कागन (95) फ्रांस के ओर्से स्थित यूनिवर्सिटी पेरिस-सुड से जुड़े हैं, और जापान में जन्मे सोआई टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस से जुड़े हैं।