आईनॉक्स ग्रीन ने विंड वर्ल्ड इंडिया के पवन ओएंडएम कारोबार के हस्तांतरण का भुगतान पूरा किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Inox Green completes transfer of Wind World India's wind O&M business
Inox Green completes transfer of Wind World India's wind O&M business

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस ने विंड वर्ल्ड इंडिया लिमिटेड (डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल) के पवन ऊर्जा परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) कारोबार के हस्तांतरण के लिए भुगतान पूरा कर दिया है।
 
कंपनी के बयान के अनुसार, कर समेत इस सौदे का कुल मूल्य 550 करोड़ रुपये है। यह भुगतान आईनॉक्स ग्रीन की अनुषंगी कंपनी विभव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (वीईपीएल) के जरिये किया गया है। इसके लिए वीईपीएल और डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल के बीच कारोबारी हस्तांतरण समझौता (बीटीए) किया गया था।
 
बयान के मुताबिक, आईनॉक्स ग्रीन ने मंगलवार को डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल के पवन ऊर्जा ओएंडएम कारोबार के हस्तांतरण के लिए भुगतान पूरा किया। आईनॉक्स ग्रीन, आईनॉक्सजीएफएल समूह का हिस्सा है और भारत की प्रमुख सूचीबद्ध नवीकरणीय ऊर्जा परिचालन एवं रखरखाव सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है।
 
कंपनी ने कहा कि यह सौदा भारत के नवीकरणीय ऊर्जा ओएंडएम क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण सौदों में से एक है। बीटीए और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा मंजूर समाधान योजना के तहत डब्ल्यूडब्ल्यूआईएल का ओएंडएम कारोबार चालू कारोबार के रूप में वीईपीएल को हस्तांतरित किया जाएगा।