आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नेपाल के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिसके बाद अधिकारियों ने पश्चिमी जिलों की नदियों में जलस्तर बढ़ने और अचानक बाढ़ आने की आशंका के मद्देनजर चेतावनी जारी की।
जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग की बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अर्घाखांची जिले के सिमलपानी जल मापन केंद्र पर तीन घंटे में 84.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग ने क्षेत्र और आसपास की छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी।
विभाग ने बांके और बर्दिया जिलों के कई स्थानों पर भी तीन घंटे में मध्यम से भारी बारिश दर्ज होने की जानकारी दी और छोटी नदियों में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका जताई।
जारी की गई एक अन्य चेतावनी के अनुसार दार्चुला, बैतड़ी, बाजहांग, डोटी, डडेलधुरा, बांके, बर्दिया, कैलाली और कंचनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बताया गया है।