नए बिहार के लिए नीतीश कुमार का योगदान ऐतिहासिक, बिहार सदैव ऋणी रहेगा: नितिन नवीन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-03-2026
Nitish Kumar's contribution to the new Bihar is historic, Bihar will always be indebted to him: Nitin NaveenNitish Kumar's contribution to the new Bihar is historic, Bihar will always be indebted to him: Nitin Naveen
Nitish Kumar's contribution to the new Bihar is historic, Bihar will always be indebted to him: Nitin NaveenNitish Kumar's contribution to the new Bihar is historic, Bihar will always be indebted to him: Nitin Naveen

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए बिहार के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए राज्य सदैव उनका ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने नाउम्मीदी के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास और विकास के मार्ग से जोड़ा तथा बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया है।
 
यहां बापू सभागार में मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार ने इसके जरिए बिहार में उत्सव का माहौल बनाया है और राज्य अब विकास के इस सफर में इसी उत्सव के वातावरण में आगे बढ़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि एक विधायक के तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काफी कुछ सीखने का अवसर मिला है।
 
उन्होंने कहा, “संभवतः एक विधायक के तौर पर यह मेरा आखिरी सरकारी कार्यक्रम हो, लेकिन पटना और बिहार के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मुख्यमंत्री ने विकास को जो नया आयाम दिया है, उसे आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की मदद से मैं और गति देने का काम करूंगा।”
 
भाजपा नेता ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार ने बिहार में कार्य-संस्कृति स्थापित की।
 
उन्होंने कहा कि उस समय सरकार के प्रतिनिधि जनता के प्रति कम जवाबदेह रहते थे और बिहार के हर घर में रोशनी पहुंचाने की कल्पना करना भी कठिन था। उन्होंने कहा कि आज लालटेन की जगह हर घर तक ‘एलईडी’ पहुंच चुकी है और सभी घरों में बिजली उपलब्ध है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है।