महंगाई, बेरोजगारी की समस्या हल करने में नाकाम भाजपा सरकार सिर्फ ‘प्रोपेगैंडा’ पर निर्भर : अखिलेश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-03-2026
Failing to solve inflation, unemployment, BJP government relies solely on propaganda: Akhilesh
Failing to solve inflation, unemployment, BJP government relies solely on propaganda: Akhilesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी मुख्य समस्याओं को हल करने में नाकाम रहीं ये सरकारें 'प्रोपेगैंडा' और 'इवेंट आधारित राजनीति' पर निर्भर रहीं।
 
यादव ने यह दावा भी किया कि रसोई गैस जुड़े मुश्किल हालात को देखते हुए उनके परिवार ने घर पर पहले से ही मिट्टी के दो पारंपरिक चूल्हों का इंतज़ाम कर लिया है।
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के शासन में लोग खाना पकाने वाली गैस जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए कतारों में खड़े हैं।
 
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और उसकी आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए यादव ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किए गए बदलावों के हिसाब से उत्पादन की सही योजना नहीं बनाई गई।
 
यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी लोगों को सलाह दी थी कि किसी संभावित संकट को देखते हुए वे गोबर के उपले, जलावन (लकड़ियां) और कोयले के चूल्हे जैसे विकल्प तैयार रखें।