भाजपा अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने से पहले नितिन नवीन ने मंदिरों में पूजा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-01-2026
Nitin Naveen offers prayers at temples before taking oath as BJP president
Nitin Naveen offers prayers at temples before taking oath as BJP president

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार नितिन नवीन ने मंगलवार को सुबह कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित पार्टी के नेताओं के साथ नवीन ने सबसे पहले झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
भाजपा ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग पर स्थित वाल्मीकि मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की।
 
निर्विरोध चुने जाने के बाद नवीन मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और चुनाव लड़ने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।