भारत में 2024 में कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले संक्रमण से संबद्ध : लांसेट अध्ययन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-09-2026
Nearly 1.9 lakh cases of cancer linked to infection in India by 2024: Lancet study
Nearly 1.9 lakh cases of cancer linked to infection in India by 2024: Lancet study

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कैंसर को लेकर किए गए एक अध्ययन के अनुसार भारत में 2024 में कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले यानी कुल मामलों का 12 प्रतिशत मामला संक्रमण से जुड़ा था।
 
‘द लांसेट ऑन्कोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित एक वैश्विक विश्लेषण के अनुसार यह कैंसर की रोकथाम में संक्रमण नियंत्रण के महत्व को रेखांकित करता है।
 
फ्रांस में संयुक्त राष्ट्र की कैंसर एजेंसी ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (आईएआरसी) के शोधकर्ताओं समेत अन्य शोधकर्ताओं के अनुसार, 2024 में दुनिया भर में कैंसर के अनुमानित 23 लाख नए मामले संक्रमण से जुड़े थे जो उस वर्ष दर्ज किए गए सभी कैंसर मामलों का 12 प्रतिशत है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमानों के अनुसार, भारत में 2024 में कैंसर के करीब 15,62,581 नए मामले दर्ज किए गए और 9,08,828 लोगों की मौत हुई।
 
शोधकर्ताओं ने लिखा, ‘‘2024 में दुनियाभर में कैंसर के अनुमानित 23 लाख नए मामले संक्रमण के कारण हुए जो सभी कैंसर मामलों का 12 प्रतिशत है।’’