तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग की जीत केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-12-2025
NDA's victory in Thiruvananthapuram Corporation elections is a historic moment in Kerala politics: PM Modi
NDA's victory in Thiruvananthapuram Corporation elections is a historic moment in Kerala politics: PM Modi

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग को मिले जनादेश को केरल की राजनीति में "ऐतिहासिक क्षण" बताया और "शानदार नतीजों" के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
वामपंथी दलों को तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बड़ा झटका लगा, जिस पर उनका 45 वर्षों से कब्जा था। वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भारी बढ़त हासिल कर ली है।
 
नगर निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कार्यों और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिसके कारण आज का परिणाम वास्तविकता बन सका।
 
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, "धन्यवाद तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है।"