नाना पाटेकर सिनेमा प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे: भूपेंद्र पटेल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Nana Patekar will always remain alive in the hearts of cinema lovers: Bhupendra Patel
Nana Patekar will always remain alive in the hearts of cinema lovers: Bhupendra Patel

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया और उनके दमदार अभिनय, जुदा अंदाज और प्रभावशाली संवाद अदायगी की सराहना करते हुए कहा कि पाटेकर सिनेमा प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

पाटेकर (76) का बृहस्पतिवार तड़के गोवा में निधन हो गया।
 
पटेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिग्गज भारतीय अभिनेता और समाजसेवी नाना पाटेकर जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। ‘प्रहार’ और ‘क्रांतिवीर’ से लेकर ‘नटसम्राट’ तक उन्होंने अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली अंदाज और असरदार संवाद अदायगी से हिंदी और मराठी सिनेमा के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई, जो सिनेमा प्रेमियों के दिलों में हमेशा कायम रहेगी।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवा के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।"
 
पाटेकर ने ‘सलाम बॉम्बे’, ‘खामोशी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।