सीओपी31 में मतभेदों को दूर करने के लिए देशों के बीच ज्यादा लचीलेपन की जरूरत: भूपेंद्र यादव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
More flexibility needed among countries to resolve differences at COP31: Bhupendra Yadav
More flexibility needed among countries to resolve differences at COP31: Bhupendra Yadav

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी30) में मतभेदों को दूर करने और महत्वाकांक्षी एवं संतुलित नतीजे हासिल करने के लिए सदस्य देशों से ज्यादा लचीलापन, व्यावहारिकता और आपसी सम्मान दिखाने की बृहस्पतिवार को अपील की।

सीओपी30 नवंबर में तुर्किये के अंताल्या शहर में होना है।
 
यादव ने फिजी में आयोजित एक पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को उम्मीद है कि सीओपी31 क्षमता निर्माण के लिए जुड़ाव, तकनीकी सहयोग और लक्षित समर्थन को बढ़ाने की दिशा में एक निश्चित रास्ता तय करेगा।
 
ऑस्ट्रेलिया, फिजी और तुवालु की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित यह सत्र सीओपी31-पूर्व बैठकों का हिस्सा था। ये बैठकें जलवायु सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित की जाती हैं।
 
यादव ने कहा कि भारत सीओपी31 से पहले इन मुद्दों को सुलझाने के लिए खुली और पारदर्शी बातचीत के लिए तैयार है, ताकि वैश्विक समुदाय, खासकर सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के लिए “संतुलित, न्यायपूर्ण और ऐतिहासिक निष्कर्ष” सुनिश्चित किया जा सके।