राजस्थान में अगले सप्ताह फिर जोर पकड़ सकता है मानसून

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-07-2026
Monsoon may pick up again in Rajasthan next week
Monsoon may pick up again in Rajasthan next week

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान में इस हफ्ते कमजोर रहे मानसून के अगले सप्ताह जोर पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून की परिस्थितियां अगले दो-तीन जारी रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 21 जुलाई से बढ़ोतरी हो सकती है।
 
इसी तरह 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मानसून जोर पकड़ेगा।
 
वहीं शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिम राजस्थान मुख्यत: शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चुरू में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।