मोहनलाल ने वन विभाग को सौंपे 10 हाथीदांत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Mohanlal handed over 10 ivory tusks to the forest department
Mohanlal handed over 10 ivory tusks to the forest department

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेता मोहनलाल ने केरल वन विभाग को जानकारी दी है कि उनके पास 10 हाथीदांत और उससे बनी 13 मूर्तियां हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अभिनेता ने यह जानकारी ऐसे समय में दी है जब वह वन्यजीवों से जुड़ी चीजें गैर-कानूनी तरीके से रखने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
 
मलयत्तूर संभागीय वन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह जानकारी विभाग की माफी योजना के तहत दी गई है जिसके माध्यम से लोग अपने पास मौजूद वन्यजीव वस्तुओं की स्वेच्छा से घोषणा कर सकते हैं।
 
अभिनेता ने इससे पूर्व चार हाथीदांत होने की जानकारी दी थी और अब उन्होंने छह और हाथी दांत के बारे में जानकारी दी है।
 
उन्होंने बताया कि हाथीदांत से बनी जिन मूर्तियों की जानकारी दी गई है, उनमें भगवान कृष्ण, भगवान राम और तिरुपति बालाजी की मूर्तियां शामिल हैं और इनका कुल वजन लगभग 46 किलोग्राम है।
 
मोहनलाल ने दावा किया कि उनके पास मौजूद अधिकतर हाथीदांत उन्हें विरासत में या तोहफे के तौर पर मिले थे।