"मोदीनॉमिक्स" का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण : कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-06-2026
"Modinomics" means appeasement of America and surrender to China: Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स" (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब "अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण" है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 40.1 अरब अमेरिकी डॉलर था।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कहा कि 2025-26 में चीन के साथ भारत का वस्तु व्यापार घाटा 112.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2024-25 में 99.2 अरब अमेरिकी डॉलर था।
 
रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण है’’।।