मोदी-योगी सरकार ने करोड़ों गरीबों को पक्की छत के साथ गरिमा प्रदान की: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
Modi-Yogi government has provided dignity to crores of poor people with a permanent roof: Former President Kovind
Modi-Yogi government has provided dignity to crores of poor people with a permanent roof: Former President Kovind

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को युवाओं से राजनीति, शासन और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह सोच गलत है कि राजनीति में अच्छे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। कोविंद ने कहा कि अच्छे शासन के लिए अच्छे लोगों की भागीदारी जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को नई ऊर्जा दी है।
 
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रयासों को अभूतपूर्व गति मिली है। पूर्व राष्ट्रपति बुधवार को लोकभवन सभागार में अपनी आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ के हिंदी संस्करण के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।