मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Modi inaugurates tourism and infrastructure projects worth Rs 308 crore in Gujarat
Modi inaugurates tourism and infrastructure projects worth Rs 308 crore in Gujarat

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 307.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
 
प्रधानमंत्री ने 118.88 करोड़ रुपये की आठ अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही इन 31 परियोजनाओं की कुल लागत 426.71 करोड़ रुपये हो गई है।
 
इससे पहले मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
 
शुरू की गई नयी परियोजनाओं का उद्देश्य दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के आसपास पर्यटकों के लिए सुविधाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना है। यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।
 
प्रधानमंत्री ने जिन प्रमुख पर्यटन सुविधाओं का उद्घाटन किया, उनमें 50 करोड़ रुपये की लागत से बना भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का होटल, 16 करोड़ रुपये का ‘एकता क्रूज’, 14.30 करोड़ रुपये का ‘वर्षा वन’ और 3.67 करोड़ रुपये की लागत वाला ‘इको-ट्रेल’ शामिल हैं।