आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची घोषित की। इसमें मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं, जो धूरी विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ेंगे।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद उनके नाम सहित 40 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में होने हैं। राज्य में फरवरी-मार्च के आसपास मतदान होने की संभावना है।
पंजाब के 117 सदस्यीय विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त होगा।