बेंगलुरु के पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Two foreign nationals died after being electrocuted in the swimming pool of a five-star hotel in Bengaluru.
Two foreign nationals died after being electrocuted in the swimming pool of a five-star hotel in Bengaluru.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में ठहरे दो विदेशी नागरिकों की होटल के स्विमिंग पूल में तैरते समय कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों में जर्मन एयरलाइन के चालक दल का एक सदस्य भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जर्मनी के नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस (57) और अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्यरत जुराज होर्वाट (45) के रूप में हुई है। थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे।
 
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम हलासुरु स्थित होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में हुई।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। इनमें होटल में ठहरे अमेरिका के नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस (41) और वहां कार्यरत पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी (28) शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।