सरदार पटेल के ‘एक भारत’ के संकल्प को ‘श्रेष्ठ भारत’ के रूप में साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी: मंत्री जोशी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
 Sardar Patel's resolve of 'One India' in the form of 'Best India': Minister Joshi
Sardar Patel's resolve of 'One India' in the form of 'Best India': Minister Joshi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि आज हम जिस ‘एक भारत’ को देख रहे हैं, उसके पीछे सरदार वल्लभ भाई पटेल के कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम का ऐतिहासिक योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के ‘एक भारत’ के संकल्प को ‘श्रेष्ठ भारत’ के रूप में साकार करने का काम किया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ जोशी ने पटेल की 151वीं जयंती पर यहां ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात के केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है जो राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और एकता के संकल्प का प्रतीक है।
 
उन्होंने युवाओं से प्रतिमा का अवलोकन करने और सरदार पटेल के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
 
आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प, अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। हमारी भाषाएं-परम्पराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है।