दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश की संभावना

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 23-08-2025
Moderate rain likely for Delhi on Saturday
Moderate rain likely for Delhi on Saturday

 

नई दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री कम है।
 
आईएमडी ने शनिवार और रविवार को मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।