आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.7 डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।