केरलम विधानसभा में कांग्रेस के विधानमंडल दल के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ संपन्न

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-10-2026
Election of Congress Legislature Party office bearers concluded in Kerala Assembly
Election of Congress Legislature Party office bearers concluded in Kerala Assembly

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस ने केरलम विधानसभा में अपने विधानमंडल दल के पदाधिकारियों का चुनाव किया है। पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में विधानमंडल दल के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है।
 
बयान के अनुसार सतीशन पार्टी के विधानमंडल दल के नेता होंगे जबकि एन शक्तन उपनेता, एम विंसेट सचिव, टी जे विनोद कोषाध्यक्ष और मैथ्यू कुझलनदान मुख्य सचेतक होंगे।
 
बयान के अनुसार आई सी बालकृष्णन, सी आर महेश, सनीश कुमार जोसेफ और उमा थॉस विधानसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।
 
पार्टी का विधानमंडल नेतृत्व विधानसभा में कांग्रेस की गतिविधियों में समन्वय का कार्य करेगा।