मिट्टी की उर्वरता जांचने के लिए जल्द आएगा मोबाइल ऐप: कृषि मंत्री चौहान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-06-2026
Mobile app to check soil fertility will be launched soon: Agriculture Minister Chouhan
Mobile app to check soil fertility will be launched soon: Agriculture Minister Chouhan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार जल्द ही किसानों के लिए एक मोबाइल ऐप लाने जा रही है, जिससे वे अपनी मिट्टी की उर्वरता का आकलन कर सकेंगे।
 
उन्होंने उर्वरकों के संतुलित और विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर भी जोर दिया और जैविक खेती अपनाने की वकालत की ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सके।
 
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल में ‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग पर चिंता जताई।
 
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक जून को शुरू हुआ यह एक महीने लंबा ‘खेत बचाओ अभियान’ मंगलवार को संपन्न हुआ।
 
मंत्री ने कहा कि जल्द ही किसान अपने मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड कर सकेंगे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ आप अपने खेत में खड़े होंगे और आपका मोबाइल बताएगा कि आपकी मिट्टी में कौन से पोषक तत्व हैं और कितना उर्वरक डालना चाहिए। हम इस पर काम कर रहे हैं ताकि किसानों को परेशानी से बचाया जा सके।’’
 
किसानों को वर्तमान में राज्य सरकारों द्वारा जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मिट्टी की जानकारी दी जाती है।