डीएनडी फ्लाईवे से व्यक्ति यमुना में 'कूदा', तलाश अभियान शुरू किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-06-2026
Man jumps into Yamuna from DND flyway, search operation launched
Man jumps into Yamuna from DND flyway, search operation launched

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में डीएनडी फ्लाईवे से एक व्यक्ति के कथित तौर पर यमुना नदी में कूद गया जिसके बाद नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सोमवार तड़के सूचना दी गई कि एक व्यक्ति कथित तौर पर फ्लाईवे से यमुना में कूद गया है।
 
लापता व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस को बताया कि वह पुल से यमुना में कूद गया, जिसके बाद बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया।
 
अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति का स्कूटर और चप्पल फ्लाईवे पर मिले, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि वह पुल से कूद गया होगा।
 
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 
मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।