Malankara Orthodox Church welcomes Patriarch of Antioch's appeal for reconciliation
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मलंकरा ऑर्थोडॉक्स चर्च के मेट्रोपॉलिटन युहानोन मार डायस्कोरोस ने बृहस्पतिवार को एंटीओक के पैट्रिआर्क मोरन मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय द्वारा की गई सुलह की अपील का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इसे महज एक बयान तक सीमित न रखकर ठोस कार्रवाई में बदला जाना चाहिए।
लेबनान स्थित ‘यूनिवर्सल सीरियाक ऑर्थोडॉक्स चर्च’ के सर्वोच्च प्रमुख इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय इन दिनों केरलम के दौरे पर हैं। भारत में जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चियन चर्च इस वैश्विक चर्च का एक अभिन्न हिस्सा है।
मलंकरा ऑर्थोडॉक्स चर्च और जैकोबाइट सीरियाई क्रिश्चियन चर्च के बीच कई गिरजाघरों के स्वामित्व और प्रशासन को लेकर लंबे समय से विवाद है, जिसके कारण दोनों पक्षों में झड़पें और कानूनी लड़ाइयां भी हुई हैं।
डायस्कोरोस ने संवाददाताओं से कहा कि सुलह की अपील के साथ-साथ इस दिशा में एक उचित रास्ता तैयार करने के लिए ठोस कदम और प्रयास भी किए जाने चाहिए।