Mahadev Satta App Case: Alleged kingpin Saurabh Chandrakar sent to judicial custody till November 19
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को छह हजार करोड़ रुपये के ‘महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप’ घोटाले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने संवाददाताओं को बताया कि आठ दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद, उसे विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) मनोज कुमार सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि सीबीआई ने पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस बीच,मामले में धनशोधन के कोण से जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई की विशेष अदालत में एक अर्जी दाखिल कर चंद्राकर के खिलाफ पहले जारी किए गए गैर-जमानती वारंट पर अमल का अनुरोध किया। हालांकि, गिरी ने बताया कि अदालत ने इस अर्जी को खारिज कर दिया।
ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने कहा कि एजेंसी अब धन शोधन मामले में चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करेगी।